फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा केंद्र सूची के खिलाफ दर्ज हुई 165 शिकायतें

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एटा। ऑन लाइन बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची के विरुद्ध 165 विद्यालय संचालकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इनमें सर्वाधिक 99 आवेदन परीक्षा केंद्र बनाने के लिए हैं। वहीं दो लोगों ने अव्यवस्थाओं का वास्ता देकर केंद्र निरस्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑनलाइन परीक्षा निर्धारण नीति का विरोध बढ़ता जा रहा है। जिले में बनाए गए 115 केंद्रों की सूची के विरोध में 165 विद्यालय संचालकों ने लिखित आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार 99 लोगों ने जहां अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का आग्रह किया है।

वहीं 17 संचालकों ने धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आवंटन घटाने की मांग की है। 84 विद्यालय संचालकों ने परीक्षार्थियों का आवंटन मानक के अधिक दूरी पर करने की शिकायत दर्ज कराई है। जबकि दो विद्यालयों ने विद्यालयी अव्यवस्थाओं के चलते विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार शाम तक प्राप्त शिकायतों के लिए उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी टीम शिकायतों की समीक्षा एवं सत्यापन कर 24 नवंबर तक निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को सौंपेंगे। बताते चलें कि जिलाधिकारी अमित किशोर ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ डीआईओएस, एसडीएम अलीगंज के साथ डायट प्राचार्य एवं एडीआईओएस को एसडीएम जलेसर का सहयोगी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें