फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति से गिर कर यात्री की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर 63 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। यात्री मुंबई से दिल्ली जा रहा था। साउथ मुंबई के थाना मालाबार हिल्स की नेपेंसीरोड निवासी 63 वर्षीय राजकुमार सब्बरवाल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन सोमवार सुबह 9:33 बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर रुकी।
विज्ञापन


ट्रेन रुकने पर राजकुमार प्लेटफार्म पर उतरे। तीन मिनट रुकने के बाद ट्रेन चली तो राजकुमार कोच में चढ़ने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह कोच और प्लेटफार्म के बीच में आकर फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए। आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टाफ ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। उनके मोबाइल व कागजात के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी। शाम को परिवारीजन मथुरा आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें