फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बिक्री को मंडी में परेशान हो रहे हैं किसान

विज्ञापन
मंडी में डंप धान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के धान मंडी में बड़ी तादात में धान आने से अव्यवस्थाएं बढ़ गई हैं। मंडी के अंदर किसानों के वाहन घंटों में जाम में फंस रहे हैं। इसके अतिरिक्त धान की कीमत में भी गिरावट आई है। चार दिन से पड़ रहे कोहरे ने धान किसानों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से मौसम हुए बदलाव के बाद धान किसानों के सामने कई दिक्कतें आ गई हैं। एक तरफ धान में नमी आने के भय से किसान धान को घर पर नहीं रोक रहा है।

मंडी में धान की आवक तेजी के साथ बढ़ी है। शनिवार को मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे वाहन जाम में फंसे रहे। मंडी के अंदर किसानों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। किसानों का धान पक्के चबूतरे के अतिरिक्त जमीन पर भी डाला जा रहा है।
विज्ञापन


धान में नमी के कारण शनिवार को धान की कीमत 100 से 200 रुपये कम हो गई। जिस धान की कीमत शुक्रवार को 1100 रुपये थी वह शनिवार को 1000 और 900 रुपये प्रति कुंतल बेचा गया। धान की कीमत में गिरावट के कारण किसानों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें