फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री झाड़ू अपने मंत्री नेताओं के दिमाग में लगाएं - औवेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन औवेसी ने रविवार को आकाशवाणी रोड पर आयोजित जनसभा में भाजपा पर तल्खी भरे तंज कसे। गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ताजमहल परिसर मेें झाड़ू लगाने पर तंज कसते हुए कहा कि योगीजी यदि झाड़ू लगानी है तो अपने मंत्री एवं नेताओं के दिमाग में लगाओ जहां मुस्लिमों के प्रति जाले लगे हैं। युवाओं को अपने हक के लिए एआईएमआईएम का साथ देने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


आकाशवाणी रोड पर स्थित कमरखवाली बगिया मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष औवेसी के 30 मिनट के भाषण में निशाने पर भाजपा, सपा एवं कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक मंत्री ताजमहल को कलंक तो मुख्यमंत्री संस्कृति के खिलाफ बताते हैं परंतु बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल में झाड़ू लगाने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि झाड़ू ताजमहल में नहीं बल्कि अपने मंत्री, नेताओं के दिमाग में लगाओ, मुसलमानों के प्रति जहां जाले लगे हैं। हम कहते हैं कि लालकिला भी तो हमारे बुजुर्गों ने बनवाया तो फिर मोदी जी झंडा वहां पर क्यों फहराते हैं। ताजमहल को संस्कृति के खिलाफ बताने वाले ताजमहल जैसी एक नक्कासी ही बनाकर दिखा दें। उन्होंने युवाओं से कहा कि पिछले 70 वर्षों में क्या मिला।

जरूरत तालीम की है परंतु कोई स्कूल कालेज नहीं। जरूरत स्वास्थ्य की है परंतु अस्पताल नहीं बनाए गए। हां थाने जरूर बना दिए। युवाओं को खुद के अंदर इत्तेहाद (जुनून) पैदा करना होगा। खुद की ताकत को पहचानें, पिछलग्गू मत बनो। मुस्लिमों ने जिनका साथ दिया वह सपा नेता रामगोपाल यादव पीएम मोदी को दावत देते हैं। मुलायम सिंह यादव खुद ही राष्ट्रपति के चुनाव में भाजपा को वोट देते हैं। सपा, कांग्रेस ने मुस्लिमों को क्या दिया। दिया होगा तो चापलूसों को। औवेसी ने कहा कि सपा नेताओं को मोदी की गाड़ी से नहीं बल्कि औवेसी की दाड़ी से डर है। हिंदुस्तान में हम डर कर क्यों रहें, संविधान तो सभी का है। हिंदुस्तान में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख इसाई सभी रहते हैं। देश की आजादी में सभी ने खून पसीना बहाया।
विज्ञापन


भाजपा ने जीएसटी एवं नोटबंदी लागू करके व्यापार को चौपट कर दिया। परंतु अच्छे दिन आने की बात कहते हैं। युवाओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने तथा इस चुनाव में जुटने का आह्वान किया। सदारत अजहर उर्फ अच्छे भाई एवं संचालन शमीम अहमद तुर्क ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिफ वकार, शादाब चौहान, सलमान तुर्क, जिलाध्यक्ष एहतशाम अली बाबर, युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम, अब्दुल कादिर, मेहराज सहित अन्य मौजूद थे।

सिगरेट जलाते हुए युवक के पहुंचने पर हुई हाथापाई

औवेसी के सभा संबोधन के दौरान एक युवक मंच के करीब तक सिगरेट जलाते हुए पहुंच गया। मंच के करीब तैनात सिपाही और पीएसी वालों की नजर पड़ी तो फोर्स ने हटा दिया। फोर्स को हटाते देख मंच से कुछ नेता बोले तो फिर नौबत यहां हाथापाई की आ गई। लेकिन एसओ रामगढ़ प्रवींद्र कुमार ने युवक को पीछे से हटवा दिया।

कई लोग फिसले

सभास्थल काफी नीचा होने के कारण वहां तक पहुंचने को सीढ़ी लगा दी थी। सभा के समाप्त होने के बाद भीड़ उसी रास्ते से गुजरी तो कई फिसलकर नीचे गिर गए। कुछ को चोटें तक आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें