फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मारा विद्युत ठेकेदार के गोदाम पर छापा

विज्ञापन
raid
विज्ञापन
टूंडला। 33 केवी एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन को बिछाने वाले ठेकेदार के गोदाम पर जिलाधिकारी ने छापामार कार्रवाई की। लाइन बनाने को आए तार व अन्य सामान को बाजार में बेचे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने गोदाम पर मिले लाखों रुपये के सामान की ठेकेदार से जानकारी जुटाते हुए संबंधित कार्य व माल के कागजातों सहित तलब किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा मंगलवार सायं साढ़े चार बजे करीब अधिकारियों के साथ लाइनपार नगला सोना स्थित दिव्यांशु इंजीनियरिंग कंपनी के गोदाम पर पहुंची। डीएम ने लाइन करीब दो माह पूर्व ही पूरी होने, लाइन का मापन (मेजरमेंट) होने पर गोदाम पर मिले बिजली के सामान को वापस न किए जाने की बात ठेकेदार जोगेंद्र से पूछी।

मौके पर मिले ढाई हजार मीटर बिजली का तार व अन्य सामान के बारे में पूछा। उन्होंने साथ आए अधिकारियों से मौके पर मिले लाखों रुपये के सामान की सूची तैयार कराई। ठेकेदार के साथ ही विद्युत अधिकारियों को बुधवार दोपहर में सभी कागजातों के साथ अपने कार्यालय बुलाया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ठेकेदार द्वारा विद्युत विभाग के सामान को बेचे जाने की शिकायत मिली थी। कुछ सामान मौके पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मापन के बाद सभी सामान को स्टोर में जमा कराना चाहिए था। जिसकी जांच की जा रही है। यदि कुछ गड़बड़ी मिलेगी तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें