फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
toilet
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम लधोली में शौचालय निर्माण के लिए धन मांगे जाने के मामले की जांच के दौरान हुआ विवाद तूल ने पकड़ ली और देखते ही देखते प्रधान व पूर्व प्रधान के पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। जिस कारण घटना में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में प्रधान द्वारा धन मांगे जाने के मामले की शिकायत की जांच करने के लिए ग्राम पंचायत सचिव जांच के लिए गांव में पहुंचे। टीम प्रधान के घर पर बैठकर जांच करने लगी। शिकायतकर्ता को प्रधान के घर पर ही बुला लिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता प्रधान से गाली गलौच करने लगा। उस समय बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। इसके बाद प्रधान ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से की।उसके बाद प्रधान के घर वापस लौटते वक्त कुछ लोगों न उन्हें रोक लिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान पक्ष के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। जिसके बाद दोनो पक्षों की ओर से पथराव तथा फायरिंग की गई। पथराव में दोनों पक्षों के बलवीर राकेश, सुखेश व दिनेश घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस की ओर से अवश्य ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें