फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों एंव ब्लाकों में आज से बनेंगे आधारकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आधार कार्ड बनाने को शनिवार से जिले की सभी तहसीलों एवं ब्लाक में कैंप लगेंगे। कैंपों में कोई भी व्यक्ति बिना किसी फीस के आधारकार्ड बनवा सकेगा। यदि कोई फोटो स्टेट एवं प्रिंट कराएगा तो उसका शुल्क तो देना होगा।
विज्ञापन


किसानों के ऋण माफी योजना के तहत जिला प्रशासन के द्वारा ऋणमोचन पोर्टल पर किसानों का ब्योरा तो फीड करा दिया। लेकिन बड़ी संख्या में किसानों के आधार कार्डों की फीडिंग नहीं हो सकी। क्योंकि अधिकांश किसानों का कहना था कि उनके पास आधार कार्ड नहीं है। डीएम नेहा शर्मा ने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंनें जिले के सभी ब्लाकों के साथ ही तहसीलों में आधार कार्ड बनाए जाने के लिए ही कैंप लगाने के आदेश दिए हैं।

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अतुल यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आधारकार्ड बनाने के लिए 29 जुलाई से सभी तहसीलों एवं ब्लाकों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंनें कहा कि यह कैंप किसानों के साथ कोई भी व्यक्ति जाकर अपने आधारकार्ड बनवाने के लिए पंजीयन करा सकेगा। उन्होंनें कहा कि आधारकार्ड का पंजीयन कराने का कोई शुल्क नहीं लगेगा। जबकि यदि कोई व्यक्ति किसी का प्रिंट या फिर फोटो स्टेट मांगेगा तो उसका तो चार्ज देना होगा। इसकी लिस्ट सभी केंद्रों पर चस्पा किए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें