मथुरा। खाद्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को कोसी, राया और मथुरा के अलग-अलग क्षेत्रों में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान दूध, पनीर, सरसों का तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थो के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
शहर में कृष्णापुरी तिराहे से बाइक सवार राजू निवासी भैंसारा, अमित निवासी सेानई, रंजीत निवासी साथनी अलीगढ़ से दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
टीम ने कोसीकलां गोपालबाग स्थित यदुवंशी डेयरी, उमरी डेयरी से पनीर, दयाल डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। कलुआ डेयरी कोसीकलां के अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पैगांव को सुधार नोटिस दिया गया।
राया में क्वालिटी रेस्टोरेंट से मिल्क केक, कीर्ति तोताराम प्रोवीजन स्टोर से सरसों का तेल का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। यहां सुधार नोटिस भी जारी किया गया है। टीम को देख बाजार में दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर हो गए।
टीम में जिला अभिहीत अधिकारी चंदन पांडेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी, नीरद पांडेय, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, ओपी सिंह, शैलेंद्र रावत, मनीषा, सविता शर्मा आदि रहे।