सपा नेता नरेश अग्रवाल द्वारा देवी-देवताओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। गंाधी मूर्ति पर पुतला फूंक कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुपम यादव ने कहा कि सपा हिंदू धर्म भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान भगवान को ईश्वर मानता है। इनको लेकर सपा नेता नरेश अग्रवाल के बयान ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। सपा उनका पार्टी से निष्कासन करे। उनके खिलाफ सरकार द्वारा कार्रवाई की जाए। मौके पर जिला मंत्री मोहित साहू, विवेक कुमार भारद्वाज, बीएम मिश्रा, दुर्गेश कुमार, सर्वेश कुमार, डॉ. कावेंद्र सिंह, जीतू अग्रवाल, अभिषेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, विपिन कोहली, प्रवीन, संतोष कुमार, पन्नू यादव, गोपाल वार्ष्णेय, मनीष कुमार, दीपक कुमार, विष्णू राजपूत, सचिन साहू, जीतू यादव, गोपाल निर्भय, अभिषेक ठाकुर, शिवम ठाकुर आदि मौजूद रहे।