फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्टयार्ड मैरिएट ने बनाया सबसे लंबा पिज्जा

विज्ञापन
प‌िज्जा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आगरा। सबसे लंबा केक बनाने का रिकार्ड बनाने के बाद होटल कोर्टयार्ड बॉय मैरियट ने देश का सबसे लंबा पिज्जा बनाया है।
विज्ञापन


70 फीट लंबे पिज्जा को 60 किग्रा आटा, 25 किग्रा पनीर, 20 किग्रा सॉस और कई सब्जियों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। दर्जनों शेफ की मेहनत से तैयार पिज्जा को मंगलवार को बच्चों में वितरित किया गया। रेज आफ जाय एनजीओ के बच्चों ने इस पिज्जा का स्वाद लिया।
विज्ञापन


होटल केजीएम अभिषेक सहाय ने बताया कि हर बार नया करना टीम को पसंद है। वह चाहते हैं कि सबसे लंबे पिज्जा का रिकार्ड उनके नाम रहे। इसके साथ ही होटल में पिज्जा डेल फोर्नो फेस्टिवल भी शुरू हो रहा है। काली पतली क्रस्टेड पिज्जा को चखने का यहां मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें