फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खोखे पर पलटा ट्रक, चार मासूमों की दर्दनाक मौत

Wed, 19 Jul 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
विज्ञापन
accident in Agra - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में फतेहाबाद-शमसाबाद रोड पर गढ़ी बोदना गांव में मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक के चाय के खोखे पर पलट जाने से दबकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें खोखा चलाने वाले की दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। हादसे में ट्रक ड्राइवर और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल से ट्रक  को हटाने के लिए लाई गई जेसीबी मशीन को देखकर गांव वाले समझ बैठे कि इससे बच्चों के शव हटाए जा रहे हैं। और गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों की डंडों से पिटाई की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद रात करीब 10 बजे बच्चों के शव ट्रक के नीचे से निकाले गए। 

सभी मृतक बच्चे बोदना गांव के हैं। इनमें चाय का खोखा चलाने वाले की बेटी बंटी (10), भावना (12) और बेटा हिमांशू (8) हैं। इनके अलावा मृतकों में मोहिनी (15) हैं। इस हादसे में एक बच्ची अंजली और आसमां गंभीर रूप से घायल है। ट्रक ड्राइवर भी लहूलुहान हो गया। घायलों को उपचार के लिए आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि आलू से लदा ट्रक शमसाबाद से आ रहा था। गढ़ी बोदना गांव के गेट पर खोखे पर खोखा मालिक के तीन बच्चे बैठे थे। पास में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी ट्रक चालक ने सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश की। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और खोखे पर जा गिरा और इतना दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें