फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में पतंग बाजार रहा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आसमान छूती पतंगों को टैक्स का बोझ अब ऊंचा न उड़ने देगा। जीएसटी में पतंग कारोबार पर भारी टैक्स लगाया गया है। अभी तक वैट में पतंग, धागा और मांझा करमुक्त श्रेणी में था, लेकिन जीएसटी में पतंग पर पांच, सद्दी पर पांच, मांझे पर 18 और चरखी पर 12 फीसदी टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन


जीएसटी के खिलाफ पतंग चरखी हस्तकला एसोसिएशन ने मंगलवार को बाजार बंद किया। घर पर ही पतंग और चरखी बनाने वाले हस्तकला कारीगरों की रोजी रोटी मुश्किल हो जाएगी।
सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन ने विरोध में पतंग कारीगरों का समर्थन किया। इस दौरान वसीउद्दीन, मुख्तार अली, मो. हसीन, शराफत खां, बहाबउद्दीन, मुर्तजा अली, हफीज मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रजिस्ट्रेशन/नए पंजीकरण कराएं व्यापारी

जीएसटी में पंजीकरण, माइग्रेशन कराने के लिए आगरा मंडल व्यापार संगठन ने अपने सदस्य व्यापारियों तथा अन्य से अपील की है। 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन, माइग्रेशन का मौक ाहै। संगठन ने व्यापारियों से कहा है कि मीनाक्षी टावर, बेलनगंज कार्यालय में दोपहर 12 से रात 8 बजे तक पंजीकरण, माइग्रेशन कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें