फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फरह टाउन नहीं दीनदयाल धाम स्टेशन बोलिए

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। संघ परिवार की वर्षों पुरानी मुराद पूरी हो ही गई। फरह टाउन का नाम बदलकर दीनदयाल धाम स्टेशन कर दिया गया है। हालांकि इसकी अधिसूचना 30 जून को ही जारी हो गई थी लेकिन शुक्रवार को राज्यपाल ने इस अपनी मुहर लगाते हुए रेलवे रिकार्ड में नाम बदलने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन



पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान का रेलवे स्टेशन फरह में है। इस स्टेशन का नाम टाउन फरह था। संघ परिवार इस रेलवे स्टेशन का नाम पंडित जी के नाम से कराने के लिए करीब 20 साल से प्रयास कर रहा था। प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक चिट्ठियां दौड़ रही थीं।


अब सरकार ने इस स्टेशन का नाम दीनदयाल धाम स्टेशन कर दिया है। शुक्रवार को राज्यपाल कार्यालय से उत्तर मध्य रेलवे के जीएम व आगरा के डीसीएम कार्यालय को पत्र जारी हो गया। डीसीएम संचित त्यागी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को फरह टाउन स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल धाम करने का आदेश मिल गया है। शीघ्र ही नाम बदलकर बोर्ड पर अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन




दीनदयाल धाम के निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन का नाम बदल गया है। यहां की जनता एक लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी। रिजर्वेशन काउंटर की भी मांग की जा रही है। कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए भी सरकार को पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें