फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के समीप गोवंश के अवशेष मिलने पर आक्रोश

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वृंदावन। (मथुरा) प्रदेश सरकार की गोरक्षा की मुहिम का वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में सरेआम मजाक उड़ाया जा रहा है। धर्मनगरी की अद्धा चौकी से चंद कदम की दूरी पर जंगलों में गुरुवार को कुछ लोग मृत गोवंश की खाल उतारते देखे गए। मामले की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया। लोगों के गुस्से को देख पुलिस अब कार्रवाई के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



मथुरा-वृंदावन मार्ग पर अद्धा चौकी क्षेत्र के जंगलों में गुरुवार को 12 गोवंश के खाल उतरे अवशेष मिलने की बात नगर में आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना है कि ये गोवंश यहां चोरी कर लाए गए और इन्हें मारकर मांस और खाल का उपयोग किया जा रहा था।



घटनास्थल से चौकी से चंद कदम की दूरी पर है, फिर भी पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस और गो रक्षक दल के लोग मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि मौके पर कई युवक गोवंश के अवशेष बटोर रहे थे जो पुलिस को आता देख भाग गए। बाद में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




गो तस्करों ने ग्रामीणों पर बोला हमला, दो घायल
थाना नौहझील के गांव रायकरन गढ़ी में बुधवार की रात गो तस्करों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इसमें दो लोग घायल हो गये। बताया गया है कि रात में छह से अधिक गो तस्कर गांव के निकट आवारा गायों को पकड़ कर दो मैक्स गाड़ियों में लाद रहे थे। तभी गांव रायकरन गढ़ी निवासी महावीर और प्रेम सिंह पुत्र रोशन लाल जाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया। गो तस्करों ने पुलिस को सूचना देने वाले दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। बाद में गांव में जगार होने पर तस्कर फायरिंग करते हुए भाग गए। प्रेम सिंह को मामूली चोट आईं हैं। महावीर गंभीर रूप से घायल है। उसे मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें