फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसात ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
खकरा नाले में पलटा ट्रेक्टर जिसके नीचे दबकर हुई दोनों किसानों की मौत     - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। उमस भरी गर्मी से राहत दिलाते हुए शुक्रवार को जमकर मेघ बरसे। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली तो वही एक घंटे तक हुई बरसात से किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आई। हालांकि तेज बरसात के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम काले बादल बारिश में बदल गए। शाम करीब चार बजे से शुरू हुई बरसात करीब एक घंटे जमकर हुई। ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। सड़कों पर लोग पानी में भीगते नजर आए तो बच्चे भी सड़कों पर रेस लगा रहे थे। बरसात से हुए जलभराव के चलते लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

लालपुर सहित कई कालोनियों में पानी घुस गया। बरसात के बाद महिला और बच्चों ने पानी निकाला। बारिश किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लेकर आई। किसान दिनेश कुमार और अखिलेश कुमार ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें