फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहताश गैंग ने लूटे थे सांवरिया गैस कर्मचारियों से 25 लाख

विज्ञापन
police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों से 25 लाख की लूट को अंजाम देने वाले तीन लुुटेरे स्वाट टीम के हत्थे चढ़ गए हैं। स्वाट टीम एवं वृंदावन पुलिस ने छाता-तरौली के जंगल से मुठभेड़ में रोहताश गैंग के लुटेरों को दबोचा है। फरार हुए दो लुटेरों को दबोचने के लिए स्वाट टीम जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस लूट का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन



12 जून को हाईवे पर हीरा फूड्स कट पर सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों से हथियारों के बल पर दिनदहाड़े 25 लाख रुपए की लूट करके सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार बदमाश पीछा कर रही पुलिस को गच्चा देकर भाग खड़े हुए थे। मौके पर पहुंचे एसएसपी विनोद कुमार मिश्र ने खुलासे के लिए स्वाट टीम समेत तीन टीमें गठित की थी।

पुलिस को 13 वें दिन सफलता मिल गई। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के निर्देशन में लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस को रविवार की सायं लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन लुटेरों को दबोच लिया है। पुलिस को गच्चा देकर दो लुटेरे भाग खड़े हुए। फिलहाल पुलिस पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ कर रही है, जिससे की लूटी गई रकम की बरामदगी हो सके।
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों लुटेरों को दबोचने के लिए स्वाट टीम जुटी हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों का खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो 25 लाख की लूट का खुलासा सोमवार को कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें