फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी नहीं सुधरे थाने के हालात

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद भी थाने के हालात नहीं सुधरे। मंगलवार को भी परिसर में गंदगी दिखाई दी। वहीं आवारा जानवर भी घूमते नजर आए। नियम पालन की बात करें तो मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक थाने में न तो टॉप-10 अपराधियों की सूची चस्पा हुई। न हीं अपराधियों की पहचान के लिए फोटो आदि ही लगाए गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने थाना कोतवाली के निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी को देखकर अधिकारियों की सफाई कराने की नसीहत दी। एसपी राजेश एस को तत्काल सुधार लाए जाने के निर्देश भी दिए थे। मगर मंत्री के जाने के बाद उनके आदेश का कोतवाली पुलिस पर कोई असर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को भी थाने में गंदगी का नजारा देखने को मिला। केला आदि खाने पीने की वस्तुओं को डस्टबिन में डाले जाने के बजाय परिसर में ही फेंक दिया गया। बता दें कि भाजपा की सरकार बनने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सभी थानों में गंदगी व अव्यवस्थाओं को दूर किए जाने के कडे़ निर्देश दिए थे। मगर थाना कोतवाली में न तो अभी तक टॉप-10 अपराधियों की सूची चस्पा की गई न हीं शातिर अपराधियों के फोटो आदि लगाए गए हैं।

मेस में भी अव्यवस्थाएं
मेस में गंदगी और हाल धुंए से काला हो चुका है। कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि खाने के नाम पर पतली दाल व सूखी रोटी के अलावा कुछ भी नहीं मिलता। वह मेस से अधिक होटल ढाबों पर खाना खाने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें