फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ करें रक्तदान, बचाएं दूसरों की जान

विज्ञापन
ब्लड बैंक
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस बुधवार को है। लोग इसमें बढ़चढ़कर भाग लें और खून देकर दूसरों की जान बचाएं। जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें संचेतना सोसायटी भी सहयोग करेगी। शिविर सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ब्लड बैंक है। पिछले कुछ माह से स्वैच्छिक रक्तदाताओं की संख्या में कमी आई है। रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। यही कारण है कि स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए लोग ब्लड बैंक में काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जिले में अकेले जिला अस्पताल में ही ब्लड बैंक है। अस्पताल की ब्लड बैंक की स्थिति पर यदि नजर डालें तो ब्लड बैंक में भी वर्तमान में ब्लड का एक ग्रुप का ब्लड नहीं है। बैंक में एबी निगेटिव की कमी है। ब्लड बैंक प्रभारी टीसी भारती ने बताया कि शाम पांच बजे तक रक्तदान शिविर चलेगा लोग आकर रक्तदान कर सकते हैं।
ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति
ब्लड ग्रुप यूनिट
ओ पॉजिटिव 12
बी पॉजिटिव 4
ए पॉजिटिव 1
ए निगेटिव 1
एबी पॉजिटिव 1
बी निगेटिव 2
एबी निगेटिव 0
ओ निगेटिव 4
दिया जाता है डोनर कार्ड
जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों को वह डोनर कार्ड जारी करते हैं। जरूरत पड़ने पर इस कार्ड से डोनर को रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
रक्त देने से नहीं होता है कोई नुकसान
फिजीशियन डा. जेजे राम के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में छह से सात लीटर रक्त रहता है। एक समय में कुछ ही मात्रा में रक्त शरीर से निकाला जाता है। जो दो से तीन दिन के अंदर अपना स्थान पुन: प्राप्त कर लेता है। रक्तदान से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता। युवा शक्ति में ही समाज को नई दिशा देने की सामर्थ्य है। अत: हम सभी को जागरूक होकर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

यह कर सकते हैं रक्तदान
- जिनका हीमोग्लोबिन 14 ग्राम से कम न हो
- रक्तदान करने वाले का वजन 45 किलोग्राम से कम न हो
- उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो
- शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हो

रक्तदान करने वाले की यह होगी जांचें
जिले में अकेले जिला अस्पताल में ही ब्लड बैंक है। इसमें रक्तदान करने वाले का हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, वीडीआरएल, मलेरिया तथा एचआईवी की जांच की जाती है। रक्तदान करने से लोगों को यह आसानी से पता लग जाता है कि उनके शरीर में कोई बीमारी तो नहीं हो रही है।
रक्तदाताओं से किया संपर्क
ब्लड बैंक में रक्तदान के लिए रक्तदाताओं से संपर्क किया गया है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। शिविर में कम से कम 30 यूनिट ब्लड लिया जाएगा।
विज्ञापन

-टीसी भारती, एलटी ब्लड बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें