फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडरों ने की थी संदीप की हत्या

विज्ञापन
ट्रेन से उतारकर की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजा‍ला
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर पांच दिन पूर्व चमरौला स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का जीआरपी ने खुलासा कर दिया है। जीआरपी ने खुलासा किया कि गंगा स्नान कर लौट रहे वेंडरों से संदीप का मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


बता दें कि गत 4/5 जून की रात आनंद विहार-कानपुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक यात्री को चमरौला स्टेशन पर उतारकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी लाश को बोगी में ही रखकर भाग गए थे। घटना के दूसरे दिन शव की शिनाख्त मैनपुरी के थाना कोतवाली के यदुवंश नगर कालोनी निवासी संदीप सिंह पुत्र अहिवरन सिंह के रूप में की गई थी। घटना के खुलासे के लिए अपर महानिदेशक रेलवे बीके मौर्या और एसपी रेलवे शिवहरी मीणा ने जीआरपी टूंडला और एसओजी टीम को जांच सौंपी थी।

टीम ने जांच करते हुए शुक्रवार रात सूचना पर घटना के आरोपी ग्या प्रसाद, धर्मेेंद्र सिंह, राजू, दिलीप और जयनरायन निवासी गांव जमाल नगर थाना बरहन, आगरा को चमरौला स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आगरा कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद सिंह राठौर और टूंडला जीआरपी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि रेलयात्री संदीप की हत्या मोबाइल को लेकर हुई थी। संदीप कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था और उसका मोबाइल चोरी हो गया।
विज्ञापन


संदीप ने पास बैठे यात्री पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर दूसरे यात्री और उसके साथियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और संदीप को ट्रेन से खींचकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी गंगा स्नान कर लौट रहे थे। सभी हत्यारोपी ट्रेनों में अवैध वेंडर का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें