फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनें बनीं हाईस्कूल और इंटर की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले में अव्वल रहने वाली युक्ता यादव और सृष्टि यादव सगी बहने हैं। संयोग यह भी है कि दोनों ही बहनों का अंक प्रतिशत भी समान है।
विज्ञापन


दोनों बहनें आरडी आवासीय इंटर कॉलेज अलीगंज के प्रबंधक की पोती और प्राइमरी के शिक्षक की बेटियां हैं। इंटरमीडिएट की जिला टॉपर युक्ता यादव ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए तो सृष्टि यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

इनके पिता अशोक कुमार यादव परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं और मां सुधा हाउस वाइफ हैं। जबकि बाबा सुल्तान सिंह यादव आरडी आवासीय इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। बेटियाें की सफलता पर पिता, मां और बाबा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।
विज्ञापन


उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है। युक्ति को मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा की तैयारी करते देख छोटी बहन सृष्टि ने उससे प्रेरणा ली और तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें