फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर राधा का सोरों में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
किन्नर की हतया से दुखी उनके ‌परिवारीजन
विज्ञापन
एटा। चित्रगुप्त कालोनी में गुुरुवार को दिनदहाड़े किन्नरों की गुरु राधा रानी पंडित को घर में बंधक बना कर हत्या और लाखों के जेवर और नकदी लूटे गए थे। हत्याकांड के बाद किन्नर के परिवारीजनों और उनके किन्नर साथियों में कोहराम है।
विज्ञापन


शुक्रवार को परिवारीजनों और सैकड़ों किन्नरों की उपस्थिति में पीएम के बाद परिवारीजन शव चित्रगुप्त कालोनी ले गए। परिवार ने देर शाम कासगंज के सोरों स्थित गंगाघाट पर हिंदू रीति रिवाज से किन्नरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। रिपोर्ट में लूट की धाराएं तरमीम कराने के लिए परिवारीजन पुलिस अफसरों से संपर्क कर रहे हैं।

मूलरूप से हाथरस जिले के पुरदिल नगर की रहने वाली राधारानी पंडित बचपन से चित्रगुप्त कालोनी में रहती थी। गुरुवार को दिनदहाड़े घर में बंधक बनाकर अज्ञात बदमाश हत्या कर घर के चार कमरों में रखे जेवर और कैश लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


हत्या की खबर मिलते ही देर रात राधा रानी की भाभी सुमन शर्मा, भतीजा अतिशय पहुंच गए थे। देर रात किन्नरों ने हाईवे पर जाम लगाया और कोतवाली का घेराव कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। शुक्रवार को बारह बजे परिवारीजनों और किन्नरों की उपस्थित में पीएम हुआ।

पीएम के बाद परिवारीजन शव चित्रगुप्त कालोनी ले गए। राधारानी के भाई राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राधा रानी के शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से कासगंज के सोरों में शुक्रवार देर रात हो गया। शुक्रवार को राधारानी की बहन अकराबाद निवासी द्रोपा आई और शव देख बिलखने लगीं। तो लोगों ने ढांढस बंधाया।

परिवारीजन हत्या की तहरीर में लूट की धाराएं तरमीम कराने की कोशिश में है। पुलिस मृतक किन्नर के घर रहने वाले किन्नर शोभा, वर्षा, शीतल से पूंछतांछ कर रही है। शुक्रवार को अलीगढ़, मैनपुरी, बेबर, कासगंज, अलीगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, फर्रुखाबाद के किन्नर अपने वाहनों से पोस्टमार्टम हाउस पर सांत्वना देने पहुंचे।

किन्नरों ने शव हाथरस ले जाने पर जताई आपत्ति
किन्नर राधा रानी के शव का पीएम होने के बाद परिवारीजन चित्रगुप्त कालोनी स्थित घर पर शव लेकर पहुंचे और हाथरस में ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इस पर एटा-कासंगज किन्नर समाज की अध्यक्ष पूजा ने साथियाें संग मिल कर आपत्ति जताई।

पूजा ने कहा कि परिवार शव पैतृक घर नहीं ले जा सकता। परिवार कासगंज में अपने रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार करे या फिर समाधि बनवाए। शांतिपूर्ण माहौल में हुई वार्ता के बाद किन्नर और मृतका राधारानी का परिवार इस बार सहमत हुआ कि शव का अंतिम संस्कार सोरों में किन्नरों मौजूदगी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें