फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से 90 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। गांव मकबूलपुर निवासी एक युवती मंगलवार को जीटी रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई। वहां किसी शातिर ने कार्ड बदलकर खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मकबूलपुर निवासी अनिल कुमार की पुत्री गुंजन मंगलवार की शाम जीटी रोड के पास स्थित एक एटीएम सेंटर से रुपये निकालने के लिए गई थी। उसका कार्ड एटीएम में नहीं लग रहा था, तब पीछे खड़ा एक युवक मदद करने के लिए आगे आया और कार्ड को बदल दिया।
एटीएम से कैश न निकलने के बाद युवती घर वापस आ गई। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 90 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। युवती एटीएम सेंटर पहुंची तो वहां उक्त व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद बैंक जाकर युवती ने खाते से रुपये निकाले जाने की जानकारी दी। वहीं थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें