मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने पथकर निधि से हुए कार्यों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। इसके लिए एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी में मुख्य अभियंता एडीए और अपर नगर आयुक्त शामिल हैं। फतेहपुर सीकरी में चल रहे लाइट एंड साउंड शो और आगरा गेट फसाड लाइटिंग के कार्य को अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - गजब का खेल: आईजीआरएस की हालत...जनसुनवाई में फर्जी निस्तारण का खुलासा, मंडलायुक्त ने अफसरों से मांगा जवाब
मंडलायुक्त ने इनर रिंग रोड से शहर में प्रवेश के लिए एक सुदृढ़ ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए कहा। इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था एडीए से नगर निगम को हस्तांतरित करने और ताज व सीकरी में छह वाटर एटीएम लगाने के लिए एएसआई से पैरवी करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर मंदिर प्रवेश द्वार निर्माण, सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण आदि कार्यों को मंजूरी दी। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, सीडीओ प्रतिभा सिंह, सचिव संजय कुमार सहित एएसआई, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Agra: पार्षदों के विरोध के बाद जागा नगर निगम, बारिश से पहले तैयार हुआ 'मिशन-24', कार्ययोजना हुई तैयार