फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दो सोसाइटी में फंसे 957 लोगों के 9 करोड़ रुपये, बैंक अधिकारियों ने दिया था ये झांसा

Mon, 11 Nov 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में  बैंक अधिकारियों के झांसे में आकर 957 लोगों के नौ करोड़ रुपये दो सोसाइटी में फंस गए। पीड़ित लोगों ने कैलाशपुरी कॉलोनी में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
 
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर की दो सोसाइटी में 957 लोगों के 9 करोड़ रुपये फंस गए हैं। लोगों ने न्यू आगरा के कैलाशपुरी काॅलोनी में रविवार को हंगामा किया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। मगर, लोगों को समझाकर रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि बैंक अधिकारियों ने दो सोसाइटी बनाई थीं। इनमें एटा के लोग ज्यादा हैं। एक पीड़िता का कहना है कि 957 लोग दोनों सोसाइटी में 9 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं। एफडी में रकम लगाते समय बताया गया कि बैंक से अधिक ब्याज मिलेगा। लोन भी लिया जा सकता है। 

परिपक्वता अवधि पूरी होने पर लोगों ने जब रकम मांगी तो अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष बहाने बना रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में लोग हाईवे के पास स्थित कैलाश विकार काॅलोनी में सोसाइटी सचिव के आवास पर पहुंचे। दयालबाग चाैकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के समक्ष सचिव ने कहा कि वह अपनी संपत्तियों को बेचकर रकम अदा करेंगे। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें