फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएड की परीक्षा में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Thu, 29 May 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्यालय प्रबंधन की सख्ती के कारण बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा के चौथे दिन यानी बुधवार को 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेंग्वेज अक्रॉस द करिकुलम की परीक्षा थी। प्राचार्य डा. एसके निमेष ने विद्यालय गेट पर प्रो. रनवीर सिंह, डा. फतेह सिंह, डा. अवधेश कुमार, राजेश चौहान के साथ परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की। परीक्षा में कुल 991 छात्र छात्राओं में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय में जनपद के 17 महाविद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दें रहे है। महाविद्यालय में बीएड सेकेंडियर के 764 परीक्षार्थी तथा बीएड फस्टियर के 991 परीक्षार्थी परीक्षा दें रहे है।
विज्ञापन







छत पर सोते रहे परिवार वाले, चोरों ने घर किया साफ

मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम जमथरी में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्सा व अलमारी में रखी 30 रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। परिवार के लोग सुबह नीचे उतरे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। बक्सा व अलमारी में रखी नकदी व आभूषण गायब थे। पीड़िता सरोजनी देवी पत्नी रवि ने चोरी की तहरीर थाना में दी है। बताया कि उसके पति व देवर बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में वह अपने बच्चों व सास के साथ रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें