फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बच्चा चोर नहीं हूं: 85 साल की महिला पहुंची थाने, पुलिस से बोली- नाती को लेने भूल से चली गई थी दूसरे स्कूल

Sat, 17 Sep 2022 02:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला का नाती भी पास के एक स्कूल में पढ़ता है। वह उसे लेने गई थी, लेकिन रास्ता भूलकर दूसरे स्कूल में पहुंच गई। इस पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने संदिग्ध होने का अंदेशा जताया था। 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना पुलिस को बुजुर्ग महिला ने बताई सच्चाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉक्टर पाल पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र गौरांश को भूल से वृद्धा लेने पहुंची थी। उसके नाती का नाम भी गौरांश है। वह अपने नाती को लेने गई थी। मगर, गलती से डॉक्टर पाल पब्लिक स्कूल में पहुंच गई। प्रधानाचार्य ने छात्र के अभिभावक को सूचना दे दी थी। 

विज्ञापन


अभिभावकों ने पुलिस को बता दिया। पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। मामला सामने आने के बाद बुजुर्ग महिला शनिवार को अपने नाती और परिवार के साथ थाने पहुंची। वृद्धा ने पुलिस से कहा कि वह बच्चा चोर नहीं है। वहीं छात्र के परिजन ने गलती का एहसास होने पर लिख कर दिया कि गलतफहमी में शिकायत कर दी थी।

छात्र के माता-पिता ने जताई थी अनहोनी की आशंका

महिला आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4 के डॉ पाल पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्र गौरांश के नाम की पर्ची लेकर एक वृद्धा पहुंची थी। जिसके बाद छात्र गौरांश के पिता चंद्रप्रकाश और मां चंचल को अनहोनी की आशंका हो गई थी। वृद्धा का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया था। पुलिस वृद्धा के बारे में जानकारी जुटा रही थी।

विज्ञापन

रास्ता भटक दूसरे स्कूल में पहुंचीं

शनिवार को 85 वर्षीया महिला अपने नाती और परिजन के साथ जगदीशपुरा थाने पहुंची। जगदीशपुरा की रहने वाली महिला ने बताया कि उनके नाती का नाम भी गौरांश है। जो सेक्टर 4 के पास पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। वह बच्चे को लेने स्कूल गई थीं, लेकिन रास्ता भटक कर दूसरे स्कूल पहुंच गई थीं।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि भूल से वृद्ध महिला दूसरे स्कूल में पहुंची थी। उसके नाती का नाम भी गौरांश है। दोनों परिवार थाने आ गए हैं। उन्होंने लिख कर दिया है कि गलतफहमी में शिकायत कर दी थी। मामला बच्चा चोरी के प्रयास का नहीं निकला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें