कासगंज। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल की पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक ने तमंचा लहराते हुए अपनी फोटो अपलोड कर वायरल कर दी। संज्ञान आने पर पुलिस ने इस मामले जांच शुरू कर दी। जांच में पाया कि युवक पटियाली कोतवाली के गांव नगला गिरिधारी निवासी सुभाष पुत्र प्रकाश है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल के निर्देश पर अरोपी के विरुद्ध पटियाली में मुकदमा दर्ज किया गया। पटियाली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुधवार की रात पटियाली के थानाध्यक्ष मनोज कुमार को सूचना मिली की आरोपी गांव में अपने घर पर है। सूचना पर पुलिस ने उसके घर दबिश दी और आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोप के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से पूछताछ की। पटियाली पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है। एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी ने अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पटियाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार और उनकी टीम के एसआई जुगेंद्र सिंह, शिव कुमार, आरक्षी मनोज भुवनेश ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।