फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखतीज पर सप्त देवालयों में चंदन के लेप से सजे श्रीविग्रह के होंगे सर्वांग दर्शन

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया यानि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को ब्रज के अधिकांश मंदिरों में न केवल चंदन यात्रा होती है बल्कि वृंदावन के प्राचीन सप्त देवालयों में इसी दिन से फूल बंगला बनना भी शुरू हो जाता है। सप्त देवालयों में शामिल राधारमण, राधा दामोदर, राधा-श्यामसुंदर, ठा. मदनमोहन, ठा. गोविंद देव, गोपीनाथ व गोखलानंद में उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया से ब्रज के मंदिरों में ठाकुर को सत्तू का भोग, खरबूजे का पना, ककड़ी, अमरस आदि का भोग लगना शुरू हो जाएगा। इसी दिन से ठाकुर जी की पंखा सेवा के साथ गर्मी से बचाव के लिए मंदिरों में फव्वारों का चलना शुरू हो जाएगा। सप्त देवालयों में आराध्य के सर्वांग में चंदन का लेप कर भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे।

मंदिरों में चंदन का लेप तैयार करना भी शुरू हो गया है। सेवायत चंदन घिसने में व्यस्त हैं। राधादामोदर मंदिर के सेवायत दामोदर चंद गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में इस दिन शाम 6 बजे ठाकुर जी के चंदन लेप के सर्वांग दर्शन भक्त कर सकेंगे। मुकुट व शृंगार भी चंदन का होगा। केसर-कपूर का चंदन देगा ठाकुर जी को शीतलता राधारमण मंदिर में राजभोग आरती बत्ती की न होकर फूलों की होगी, जबकि ठाकुर जी गर्भ ग्रह से बाहर आकर जगमोहन में भक्तों को दर्शन देंगे। चंदन में कपूर, केसर मिलाकर और फिर ठाकुर का शृंगार चंदन के पजामा, अंगरखी, पगड़ी, पटुका बनाकर किया जाएगा। मंदिर में फूलबंगला भी सजाया जाएगा। वहीं गोपीनाथ मंदिर में चंदन का अभिषेक कर ठाकुर को अधोवस्त्र धारण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें