फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घर लौटने लगे परदेशी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा। रंगों के त्योहार पर परदेशियों का घर लौटना शुरू हो चुका है। परिवार के संग त्योहार मनाने के लिए हर कोई जल्दी घर पहुंचना चाहता है। इसके चलते वाहनों मेें जबरदस्त भीड़ नजर आ रही है। आलम यह है कि लोग बसों की छत पर बैठकर यात्रा करने का मजबूर हैं। बुधवार को रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ ऐसे ही नजारे दिखे।
विज्ञापन

होली पर परिवहन निगम ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। जिले से 150 से अधिक बसों को दिल्ली रूट पर लगाया गया है, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। मंगलवार को भीड़ उमड़ने के चलते निगम की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। लोगों को बसों की छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं भीड़ के चलते बस स्टैंड पर अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। जैसे ही कोई खाली बस आती, तो लोग सीट पाने के लिए दौड़ पड़ते। गेट से रास्ता न मिलने की स्थिति में लोगों ने खिड़की से चढ़कर सीटें पाईं। इसके साथ ही भीड़ उमड़ने से लोगों को सफर में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा और कानपुर मार्ग की बसों को लेकर हुई। दिल्ली की ओर से सारी बसें फुल होने से बसों का स्टापेज ही नहीं लिया गया। इस दौरान बस के लिए घंटों यात्रियों ने इंतजार किया। निगम ने यात्रियों को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए चालक परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं।

होली के दिन भी चलेंगी पचास फीसदी बसें
एटा। रोडवेज जिले के यात्रियों के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होना देना चाहता है। यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचाने के लिए एटा डिपो अपनी आधी बसों का नियमित संचालन करने जा रहा है। वहीं इससे पहले चालक परिचालकों को 10 फीसदी अधिक किमी की दूरी तय करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

एटा डिपो के बेड़े में 168 बसें शामिल हैं होली के त्योहार पर सभी बसों के फेरे बढ़ाकर 10 फीसदी अधिक किमी चलाने का लक्ष्य दिया गया है। ताकि आय में वृद्धि हो सके। पिछली वर्ष की होली पर 26 लाख की तक आय अर्जित की गई थी, लेकिन इस वर्ष 15 फीसदी बढ़ाकर चालक परिचालकों को 30 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही रोडवेज के जिम्मेदारों ने होली के दिन भी डिपो की 50 फीसदी बसों को सड़क पर दौड़ाने का निर्णय लिया है। ताकि यात्रियों को त्यौहार पर उनकी मंजिल तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए सभी चालक परिचालक और डिपो परिचालन को भी आदेश जारी कर दिए हैं। होली के दिन की छुट्टियां रोडवेज ने निरस्त कर दी हैं और यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। एआरएम मदन लाल का कहना है कि डिपो में संचालित 168 बसों में से अच्छी स्थिति की 75 बसों को होली के दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिन बसों का होली वाले दिन संचालन होना है उन बसों के चालक परिचालक की ड्यूटी लेगाई छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। 20 मार्च की आमदनी का लक्ष्य 30 लाख 15 हजार रुपये निर्धारित किया गया है जो हरसंभव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें