फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में कार की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया के सादाबाद रोड पर गांव अनौड़ा के पास कार की टक्कर से एक भाई की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सगे भाई वाहन के इंतजार कर रहे थे। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना राया के गांव रुजगैला निवासी मुकेश (18) पुत्र अशोक अपने भाई सतेंद्र के साथ मंगलवार को सादाबाद रोड पर गांव अनौड़ा के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी राया की तरफ से जा रही कार चालक ने सगे भाइयों में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

देररात मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि सतेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। सड़क हादसे के संबंध में मृतक के मौसेरे भाई जगवीर सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी रुजगैला ने थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें