फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संदेश

विज्ञापन
छात्राएं। - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी-बेवर। शहीद मेले में जीएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्र का नवनिर्माण विषय पर प्रस्तुतियां दीं गईं। छात्र-छात्राओं द्वारा सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संदेश दिया गया। जीएसएम महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज दुबे द्वारा सोमवार को मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा, निरक्षरता हटाओ साक्षरता बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, जल सरंक्षण, महिला सशक्तिकरण से संबंधित नाटक, एकांकी व गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


राष्ट्रभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। मनोज दुबे ने कहा हमें समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाना होगा तभी हमारे देश और समाज का विकास का पहिया ठीक ढंग से घूमेगा। उन्होंने देश के शहीदों के नाम पर लगने वाले मेले को सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मनोज सक्सेना, डॉ. क्षमा सिंह, वंदना सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. करुणेश पाठक, अवधेश चतुर्वेदी, संजीव दुबे, राजीव दुबे मौजूद रहे। संचालन मुनेंद्र सिंह व कौशलेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें