फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुढ़ापे की लाठी के लिए लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले पांचवें व अंतिम चरण में पुरानी पेंशन बहाली के लिए करहल व घिरोर ब्लॉक के सैकड़ो शिक्षकों ने जुलूस में प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारियों का कहना था कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। प्रदर्शन व धरने के बाद अब जेल भरो आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव व जिला ऑडिटर अवलेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन के तहत शिक्षकों ने गिरफ्तारियां दी। इससे पूर्व उन्होंने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें 240 शिक्षकों और 78 शिक्षिकाओं को मिलाकर कुल 318 शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। इसके बाद उपजिलाधिकारी सदर ने निजी मुचलके पर रिहा किया। गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ में शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। इसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने महिला पुलिस की व्यवस्था कराई।

वहीं, सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पुलिस बल के साथ निगरानी बनाए रहे। ब्लॉक अध्यक्ष घिरोर महेश आर्य ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी को पाने के लिए हम सभी शिक्षक और कर्मचारी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही रहेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष करहल ओसपाल सिंह, अलकेश मिश्रा, रामबाबू, हेमसिंह, महेश आर्य, रक्षपाल सिंह, मेघ सिंह शाक्य, राजीव यादव, सत्यवीर, सुजीत चौहान, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें