फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थमा से पीड़ित वृद्ध ने दम तोड़ा

विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी के चलते एकबार फिर से अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा से पीड़ित एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में मंगलवार को 325 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें 13 मरीज अस्थमा से पीड़ित थे। कुर्रा निवासी रुद्रपाल सिंह (70) को अस्थमा की समस्या से पीड़ित होने पर 30 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। डॉ. जेजे राम का कहना था कि रुद्र प्रताप को अस्थमा के साथ अन्य दूसरी बीमारियां भी थीं। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में मंगलवार को निमोनिया से पीड़ित 13 बच्चे भर्ती कराए गए। इनमें से पांच बच्चों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।

बच्चों की रखें उचित देखभाल
मैनपुरी। सीएमएस डॉ. आरके सागर का कहना था कि सर्दी अचानक बढ़ी है। यह बच्चों के लिए अधिक खतरा है। बच्चों की विशेष देखभाल की जाए। जाती हुई सर्दी बच्चों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। बच्चों को जरा भी परेशानी होने पर उचित उपचार दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें