फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे धनगर समाज के लोग

विज्ञापन
धनगर समाज ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय धनगर महासभा के नेतृत्व में समाज के लोग सड़क पर उतर आए। जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की। धनगर समाज के लोग अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से धनगर समाज के लोग प्रशासन से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले भी कई बार अधिकारियों को वे ज्ञापन सौंप चुके हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते सोमवार को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में एक सभा का आयोजन किया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी मनमानी के चलते उन्हें जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। इससे न केवल समाज में रोष है बल्कि समाज की छवि भी खराब हो रही है। सभा के बाद उन्होंने राधारमन रोड स्थित मैरिज होम से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उन्हें अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद वे वापस लौट गए। इस दौरान सुरजन सिंह धनगर, तहसीलदार धनगर, सर्वेश धनगर, रवींद्र कुमार, हरबख्श धनगर, ओंकार सिंह, गयाराम धनगर, डालचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जुलूस से सड़क पर लगा जाम
धनगर समाज के जुलूस से आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ईशन नदी पुल से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस के चलते वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें