फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी की सुस्त रफ्तार से ग्रामीण खफा, प्रदर्शन

विज्ञापन
भोट में धरने पर बैठे किसानों से वार्ता करते कार्यदायी संस्था के अधिकारी। - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल विकास खंड की ग्राम पंचायत निटावली के लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम पंचायत में हो रही चकबंदी प्रक्रिया की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट करते हुए चकबंदी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कलक्ट्रेट पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत निटावली में चकबंदी कार्य के लिए जो कर्मचारी व अधिकारी लगाए हैं, वे कार्य को धीमी गति से कर रहे हैं। इसके चलते चकबंदी का कार्य लंबित पड़ा हुआ है। किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मांग की गई कि चकबंदी प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। इससे कि किसानों को समय रहते अपनी जमीन का लाभ मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान प्रेमलता देवी, प्रभुदयाल, गजराज सिंह, राजेश कुमार, राम विलास, होरीलाल, प्रेमचंद्र, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, धनवीर सिंह, जाहर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, जिलेदार सिंह, कमलेश कुमार, अमर सिंह, दीनदयाल, मदनमोहन, राम सिंह, वीरेंद्र सिंह, लवकेश आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें