फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण पर भाजपा की सियासी ब्रांडिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच भाजपा द्वारा सर्वणों को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर सियासी ब्रांडिंग शुरू कर दी है।

भाजपा ने शहर में जगह-जगह बडे़-बडे़ होर्डिंग लगाए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए ये होर्डिंग लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।


एससीएसटी एक्ट पर सर्वणों की नाराजगी झेल रही भाजपा ने नए साल में दस प्रतिशत आरक्षण का तोहफा देकर सर्वणों को खुश करने की कोशिश की है।

आरक्षण पर जहां सवर्ण संगठनों ने मोदी सरकार की पहल का स्वागत किया है वहीं गैर भाजपा दल इस मुद्दे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। नौ जनवरी को आरक्षण बिल राज्यसभा में पास हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि भाजपा ने इस मुद्दे की सियासी ब्रांडिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह शहर में गांधी पार्क, स्टेशन रोड सहित कुछ स्थानों पर भाजपा के होर्डिंग लगे नजर आए। होर्डिंग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी का सवर्णों को आरक्षण देने पर आभार के साथ अभिनंदन जताते नजर आ रहे हैं।

उनकी तस्वीर होर्डिंग पर है पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की फोटो है। होर्डिंग पर सीएम योगी की फोटो नहीं है। सियासी खेमे में यह होर्डिंग सुर्खियों में है।
विज्ञापन


इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप लोधी का कहना है कि वह सुबह ही दिल्ली में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली आ गए हैं। होर्डिंग के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें