फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर के हत्यारोपी की गिरफ्तारी से परिवार में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। जैथरा के तरगवां निवासी इंस्पेटर सुबोध कुुमार को गोली मारने वाला हत्यारापी बुलंदशहर पुलिस ने पकड़ लिया है। जिस पर इंस्पेक्टर के परिजनों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही घटना के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी करने की परिजनों में पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की बात कही है।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तरगवां निवासी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की तीन दिसंबर को उपद्रवियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर बुलंदशहर में काफी बवाल हुआ था। इतना ही नहीं जैथरा क्षेत्र में भी गांव के लोगों ने जानकारी पाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


घटना होने के 24 दिन बीत जाने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने इंस्पेक्टर सुुबोध कुमार को गोली मारने का आरोपी प्रशांत नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने ही इंस्पेक्टर को गोली मार मौत की नींद सुलाया था।
विज्ञापन


वही मृतक इंस्पेक्टर के बेटे श्रेय चौहान ने बताया कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन से उसने पिता की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों को न्यायालय से भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें