वृंदावन (मथुरा)। राधा निवास स्थित श्री गोदाहरिदेव दिव्य देश मंदिर में दस दिवसीय धनुर्मास वैकुंठ उत्सव जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य के सान्निध्य में शुरू हो गया। इस अवसर पर गुरुवार को भगवान वैकुंठनाथ वैकुंठ द्वार से निकले।
विज्ञापन
पीछे पीछे भगवान के भक्त भी वैकुंठ द्वार से निकले और अपने को धन्य माना। उत्सव में ठाकुरजी के श्री विग्रह को पालकी में विराजमान कराया गया। पालकी में सवार भगवान वैकुंठनाथ को सेवायतों ने मंदिर मंदिर की परिक्रमा कराई गई।