फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग में सड़ गया 49 क्विंटल आलू का नया बीज

विज्ञापन
आलू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। किसानों के लिए आए आलू का नए बीज में से 49 क्विंटल बीज सड़ गया। बीज सड़ने से जिले के किसान बीज से वंचित रह गए। हालांकि विभागीय जिम्मेदार अपनी फंसी गर्दन को बचाने के लिए लिखा पढ़ी में जुटे हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग को पिछले माह छह सौ क्विंटल आलू का बीज मुहैया कराया गया था। विभाग द्वारा सूर्या बीज की मांग की गई थी। ऐसे में जनपद को देने के लिए लखनऊ मुख्यालय पर कटौती कर दी गई। हालांकि ऊपर से जितना भी बीज मिला, उसे भी जिम्मेदार किसानों तक नहीं पहुंचा सके। किसानों का इंतजार करते हुए 49 बीज कोल्ड स्टोर में ही सड़ गया। अब उद्यान विभाग आलू का बीज सड़ने की वजह जानने में जुटा है। ऐसे में विभागीय जिम्मेदार अपना बचाव करते हुए पांच दिन देरी से बीज मिलने की बात कहकर हाथ खड़े कर रहे हैं। बीज खराब होने की वजह देरी से बीज मिलना बताया जा रहा है।
बीज खराब होने की वजह दूरी ठहराई जा रही है। बहरहाल, 49 क्विंटल आलू का बीज खराब हो ने से खासा नुकसान भी हुआ है। इसकी भरपाई आसान नहीं है। उद्यान निरीक्षक शिवराज सिंह का कहना है कि अक्तूबर माह में विभाग को बीज मिला था। लखनऊ स्तर से 24 अक्तूबर को आलू भेजना था जो 29 अक्तूबर को भेजा गया। पांच दिन देरी से आलू सड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें