फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैंकडों दर्शकों की भीड़ से खचाखच भरे रामलीला मैदान पर गुरुवार को लक्ष्मण के मेघनाद का वध करने और सुलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। मेघनाद का वध होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


श्र्मैदान पर श्रीराम व लक्ष्मण का डोला आने के साथ ही आचार्य लीला का वाचन शुरू कर देते हैं। श्रीराम के हाथों कुंभकरण के मारे जाने के बाद रावण मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। श्रीराम के आदेश पर लक्ष्मण-मेघनाद के बीच भीषण युद्ध शुरू हो जाता है। दोनों ओर से बाणों की बौछार होने लगती है। युद्ध के दौरान लक्ष्मण के हाथों मेघनाद का वध होता है।

इधर मेघनाद के वध की सूचना मिलते ही लंका में सन्नाटा फैल जाता है। मेघनाद के मौत के बाद सुलोचना पति के साथ सती होने का निर्णय लेती है। रावण जैसे ही मेघनाद की चिता को अग्नि देने पहुंचा, तभी सुलोचना चिता में बैठ जाती है। सुलोचना सती होने की लीला देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। लीला समापन पर श्रीराम की आरती उतारी गई। लीला मंचन के समय श्याम सिंह यादव, आरपी सिंह यादव, गिर्राज किशोर यादव, मनोज यादव, उमेशचंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में गुरुवार को लीला मंचन देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। रामनवमी के मौके पर मातारानी के दर्शनों के साथ लोगों ने मेघनाद वध की लीला का भी आनंद लिया। हर रोज की अपेक्षा अधिक भीड़ होने पर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। कोटला चुंगी, दम्मामल नगर, हनुमान गंज मार्ग से दुपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव लेबर कालोनी में लक्ष्मण के मेघनाद वध करने और सुलोचना सती की लीला का मंचन हुआ। सीडीओ नेहा जैन ने परिवार के साथ पहुंचकर लीला मंचन का आनंद लिया। लीला समापन पर श्रीराम की आरती उतारी। मौके पर किशन यादव, रमेशानंद महाराज, सनिल भारद्वाज, प्रशांत गुप्ता, क्षितिज अग्रवाल, प्रकाश भारद्वाज मौजूद रहे।

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को अहिरावण, रावण वध, सीता की अग्निपरीक्षा तथा विभीषण का राज्याभिषेक की लीला होगी। लेबर कालोनी रामलीला में अहिरावण एवं रावण वध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें