फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण मुक्त गांवों में चार बच्चे मिले कुपोषित

विज्ञापन
कुपोषण (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कुपोषण को मिटाने के लिए अधिकारियों को गांव गोद दिए गए थे। उन्हीं गांव में क्रॉस चेकिंग में चार बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। पहले इन बच्चों को अफसरों ने कुपोषण मुक्त घोषित किया था। यूनिसेफ व राज्य पोषण मिशन की टीम ने गांवों में कुपोषण को लेकर क्रॉस चेकिंग की।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में कुपोषण मुक्त करने को गोद दिए गए गांवों में शामिल गांव गणेशरा, तंतूरा, सतोहा असगरपुर, भरतिया, बिलौठी, फतिहा, नगला चंद्रभान, चौकीपुरकलां, जफरनगर, धाना शमशाबाद, धानातेजा, हसनपुर गढ़ी रामबल, खानपुर, सौनोंठ जनूबी, सेहा सिहाना, राधाकुंड ग्रामीण, अचरू लद्यौरा, इस्लामपुर, पाडल, सुल्तानपुरा, नागल, भंकरपुर बसेला, सुर्रका, जोनई, बरका, ऊंदी, बोरपा, धर्मपुरा, नवीपुर, सनौरा, बामौली, खानपुर, रांकौली, बना, नवादा, नगरी, राजपुर बांगर, ढा़हरौली, डिरावली, पुरपुर बांगर, आदमपुर, गढ़ीभीमा, थोक ज्ञान तथा जोगीपुर बांगर के 354 कुपोषित बच्चों को स्वस्थ करने का दावा कर गांवों को कुपोषण मुक्त घोषित कर दिया।

अब यूनिसेफ की मंडल प्रभारी ममता पाल व राज्य पोषण मिशन की टीम ने नवीपुर, अंगनपुरा, असगरपुर, अड़ींग व गणेशरा में क्रॉस चेकिंग की। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ने बताया कि इन गांवों में चार बच्चे फिर से कुपोषित मिले। इसकी रिपोर्ट टीम ने सौंप दी है। एक बच्चे को रिपीट डायरिया हुआ, तो एक को उसकी मां छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें