फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। घर से सब्जी खरीदने जा रही एक युवती से युवक ने छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ने का प्रयास किया। युवती के शोर करने पर युवक भाग गया। युवती ने मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12.30 बजे तहसील के निकट स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी युवती भारती घर से कहीं जा रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस में ही रहने वाले बंटी खां मिल गया तथा वह उसे अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने आरोप लगाया उसके विरोध करने पर युवक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर वहां मौजूद युवक को लोगों ने दौड़ा दिया।

परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे जहां पीड़िता पर राजीनामा को दबाव बनाने का प्रयास किया। युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। युवती ने बंटी खां के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें