कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में बिजली विभाग द्वारा डाली गई केबल से खंभे में करंट आ गया। इसमें बंधी गाय करंट की चपेट में आकर मर गई। गाय को बचाने की कोशिश में मां और बेटी भी झुलस गईं। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे गिरधरपुर निवासी राधेश्याम शर्मा की गाय बिजली के खंभे के पास बंधी थी। अचानक खंभे में आए करंट की चपेट में आने से गाय तड़पने लगी।
विज्ञापन
जानकारी होते ही राधेश्याम की पत्नी सुमन देवी, पुत्रियां संध्या और अनू कुमारी गाय को बचाने आई तो वह करंट की चपेट में आने से झुलस गई। ग्रामीणों ने जब तक फोन करके बिजली बंद कराई तब तक गाय मर गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मरी हुई गाय का पोस्टमार्टम कराने केे बाद गड्ढा खोदकर दबा दिया।