फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हौल में पांच दिन बाद भी हालात जस के तस

विज्ञापन
rain water - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। गांव कुम्हौल में पांच दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। किसी दिन बाढ़ का पानी कम होना शुरू होता है, तो अगले ही दिन बारिश होने से स्थिति जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन



इससे ग्रामीणों के सामने विकराल समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों में दहशत फैला हुआ है। गांव कुम्हौल में अरिंद नदी में बारिश का पानी आ छोड़े जाने से जलस्तर पांचवें दिन भी कम नहीं हुआ है।


चार दिन बाद रविवार को जलस्तर चार इंच कम हुआ था लेकिन सोमवार को एक बार फिर बारिश हो जाने के कारण पानी बढ़ गया और हालात पहले जैसे हो गए।


इस कारण ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन पहले अरिंद नदी में बारिश का पानी छोड़े जाने के कारण गांव कुम्हौल में पानी घुस आया था।
विज्ञापन



इस दौरान गांव में बने मकानों में भी पानी भर गया। वहीं गांव का मार्ग पानी में डूबने के कारण संपर्क अन्य गांवों से टूट गया है। नदी का जलस्तर कम नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती चली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें