फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन केशवदेव मंदिर में आज मनेगी जन्माष्टमी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर पर जन्माष्टमी का पर्व दो सितंबर को मनाया जाएगा। जन्म से पूर्व मंदिर में भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता नारायन प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रात:काल के दर्शन नियमित रूप से होंगे। शाम सात बजे से श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति होगी। रात्रि 11 बजे वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक होगा। जन्म व विशेष पोशाक के दर्शन रात्रि 12 बजे से एक बजे तक होंगे। बताया कि तीन सितंबर को शाम सात बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या होगी। चार सितंबर को केशवदेव जी रत्न जड़ित पोशाक धारण कर प्रात: छह बजे से 10 बजे तक चांदी के पलना में दर्शन देंगे। दस बजे से नंदोत्सव होगा जो दोपहर एक बजे तक चलेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जन्म की जानकारी उन्हें सबसे पहले प्राप्त हुई, इसलिए वह एक दिन पूर्व ही यह पर्व मनाते हैं।

महंत नृत्यगोपाल से की मुलाकात

सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के पदाधिकारियों ने पंडित सोहनलाल शर्मा के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज को रेलवे रोड स्थित सीताराम मंदिर में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग कि है कि श्रीकृष्ण जन्म अभिषेक सेवायत, ब्राह्मण, सन्यासी व संतों से ही विधि-विधान पूर्वक कराया जाए। इस दौरान संस्थान मंत्री नारायन प्रसाद शर्मा, दिवाकर आचार्य, महेंद्र दत्त आचार्य, पंकज शर्मा, अवधेश उपाध्याय, पीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें