फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद दलदल बनी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। शहर की सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है। यह हाल तब है, जब पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश नहीं हुई है। रिमझिम के बाद सड़क पर हुई कीचड़ से राहगीरों का निकलना दुभर हो रहा है। इससे शहर के लोगों में नगर पालिका को लेकर आक्रोश भी पनप रहा है।

नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह कीचड़ जमा हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर नगर पालिका समय रहते नालों की सफाई करा देती तो कम से कम लोगों को कीचड़ में होकर नहीं निकलना पड़ता। सबसे खस्ता हाल नगर के प्रमुख ठंडी सड़क, पीपल अड्डा और रेलवे रोड की है।
विज्ञापन


ठंडी सड़क के पंकज सोलंकी, विपिन कुमार का कहना है कि नालों से पानी निकल नहीं पाता। जिससे पानी ठंडी सड़क पर भर जाता है। आलोक शर्मा और एसएस भदौरिया का कहना है कि पालिका द्वारा की गई नालों की सफाई की सिल्ट भी सड़क किनारे डाली गई है, जब तक वह सूखकर उठने लगाई होती है। उससे पहले बारिश हो जाती है। जिससे नालों से निकली सिल्ट अब सड़कों पर एकत्रित हो गई है। इससे सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन



कीचड़ में दबा दिया हैंडपंप
नगर पालिका कर्मचारियों की मनमर्जी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीपल अड्डा पर हैंडपंप के चारों ओर कीचड़ डाल दिया है। यह आलम तक उस वक्त है, जब हैंडपंप चालू हालत में था।


जिन सड़कों पर कीचड़ जमा हो रही है। वहां सफाई कराई जा रही है। अगर हैंडपंप को कीचड़ से दबा दिया गया है तो यह गलत है। हैंडपंप की सफाई कराई जाएगी।
मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें