फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिफ्ट तभी लेंगी बहनें जब भाई खरीदेंगे हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रक्षाबंधन पर भाइयों की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला की ओर से शुरू की गई मुहिम से हररोज सैकड़ों लोग जुड़ते जा रहे हैं। बहनों को जिद है कि वह गिफ्ट तभी लेंगी जब भाई अपने लिए हेलमेट खरीदेेंगे। नहीं तो वह गिफ्ट के रुपये से भाइयों को हेलमेट दिलवाएंगी। गुरुवार को अभियान का व्यापक असर देखने को मिला। कई जागरूक बहनें खुद भाइयों को लेकर दुकानों पर पहुंचीं और उनको हेलमेट दिलाएं।
विज्ञापन


बहनों का कहना है कि भाई भले ही अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाह हों, लेकिन बहन होने के नाते उनकी उन्हें हमेशा फ्रिक रहती है। भाई भी अब बहनों की भावनाओं के समझने लगे हैं। इसीलिए वह अपनी बहनों को हेलमेट लेने लगाने का वचन दे रहे हैं। जागरूक बहनों ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। क्यों कि उनके न होने की स्थिति में परिवार का सहारा कौन बनेगा।
जब भी मेरा भाई बाइक चलाता है तो मुझे डर लगता है। रक्षाबंधन पर भाई रखी बांधने का गिफ्ट देगा तो में उसे तभी लूंगी जब वह हेलमेट लगाकर चलने की कसम खाएगा। अमर उजाला की मुहिम से प्रभावित होकर मैं अपने भाई के साथ सीधे बाजार गई। वहां भाई के लिए गिफ्ट स्वरूप हेलमेट खरीदा। भाई ने भी उसे लगाने का वचन दिया है। मेरा भाई तेजी से बाइक चलाता है, लेकिन अबकी बार में भाई से गिफ्ट नहीं लूगीं, बल्कि भाई को हेलमेट गिफ्ट करूंगी।मेरा एक भाई है, उसे बाइक चलाने का काफी शौक है, लेकिन सुरक्षा के प्रति लापरवाह है। इस रक्षाबंधन उसे हेलमेट देकर उसे इस्तेमाल करने का वचन लूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें