फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय गैंग के आठ लुटेरे गिरफ्तार, लूट के तीन लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के विभिन्न बैंकों से पैसे निकालने वालों से लूट करने वाले अंतर जनपदीय लुटेरे गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट के तीन लाख नौ हजार पांच सौ रुपये कैश, आठ तमंचे, लूट में प्रयोग की जाने वाली दो बाइक बरामद हुई है। गिरोह फिरोजाबाद जिले के साथ आगरा, इटावा और औरैया जिले में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया थाना उत्तर क्षेत्र में पुराने सीओ कार्यालय के पास हाइवे पर सफाई कर्मचारी थाना नारखी के राजपुर कोटला निवासी राकेश कुमार से दो लाख रुपये कैश से भरा थैला लूटा था। मटसेना क्षेत्र में प्रधान से दो लाख रुपये लूटे थे। एसपी सिटी राजेश सिंह और सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइमब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह और पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना जसराना के सबलपुर निवासी उदयवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की और शिकोहाबाद के फतेहपुर निवासी सर्वेश और रामकुमार को गिरफ्तार किया।

इसके बाद पुलिस ने थाना फरिहा के पथरौआ निवासी छोटे उर्फ रत्नेश और शिकोहाबाद के शंकरपुरी निवासी ग्रीशचंद्र को गिरफ्तार किया। सिरसागंज पुलिस ने शिकोहाबाद के फतेहपुर निवासी रामकिशन, लायक सिंह एवं थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर निवासी बिशंभर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि इनके कब्जे से 8 तमंचे,16 कारतूस, तीन वारदातों में लूटे गए तीन लाख नौ हजार पांच सौ रुपया और दो बाइक बरामद हुईं हैं। उदयवीर सेंट्रल जेल में बंद रहा है। इसी के इशोर पर गैंग बैंक से रुपये निकालने वालों की रैकी कर वारदातें करते थे। एसएसपी ने लुटेरे का गैंग पकड़ने वाली टीम को दस हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


बैंकों के बाहर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला उदयवीर सिंह गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ सिरसागंज, थाना उत्तर, मटसेना एवं जसराना में 12 मुकदमें दर्ज है। सर्वेश के खिलाफ ऐरवा कटरा औरैया में पांच एवं उत्तर में दो मुकदमे दर्ज है। थाना शिकोहाबाद के एचएस शंकरपुरी निवासी ग्रीशचंद्र के खिलाफ आगरा के थाना डौकी, एत्मादपुर,औरैया के ऐरवा कटरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा अंतर जनपदीय गैंग दबोचने में सीसीटीवी कैमरों से सफलता मिली है। हम इन अपराधियों के पूरे गैंग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि जो सीसीटीवी कैमरे खराब हैं उन्हे ठीक करा कर संभावित स्थलों पर इनको और स्थापित कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें