फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी थमा रहा ट्रकों का पहिया, हड़ताल जारी

विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर चल रही देशव्यापी हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बिना अनुमति के हाईवे स्थित मंडी चौराहे पर जाम लगा रहे ट्रांसपोर्टरों की पुलिस से काफी तड़का-भड़की हुई।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों व ट्रक चालकों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी से भी अनाज की गाड़ियां लोड न कराई जा सकीं। हालांकि हड़ताल के दूसरे दिन भी दूध, दवाई, सब्जी व अन्य खाद्य सामान के ट्रकों का संचालन जारी रहा।

विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के दूसरे दिन दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसपोर्टर व ट्रक चालक मंडी चौराहे पर एकत्रित हुए। मौके पर पहुंचे एसओ हाइवे उदयवीर मलिक ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन रुकवा दिया। बाद में पुलिस के चले जाने के बाद ट्रांसपोर्टरों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


चौ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए मंडी समिति के पास स्थित कार्यालय पर हवन यज्ञ किया जाएगा। उन्होेंने मांगें न मानें जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। इस दौरान संजय ठाकुर, चरन सिंह, बनी सिंह, बंटी, बबलू, राहुल, गुड्डू, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें