फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरह पुलिस ने पकड़ी 55 लाख रुपये की शराब

विज्ञापन
शराब के साथ पकड़े आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह पुलिस ने महुअन टोल के पास से तस्करी की शराब का जखीरा पकड़ा है। ट्रक में लदी 800 पेटी अंग्रेजी शराब तिरपाल से ढककर चंडीगढ़ से अरुणांचल ले जाई जा रही थी। शराब तस्कर समेत दो लोग हत्थे चढ़े हैं। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से तस्करी करके अरुणांचल जा रही शराब की खबर मिलने पर सजग हुई फरह पुलिस ने महुअन टोल के पास से ट्रक को पकड़ लिया। तिरपाल हटाकर देखा तो ट्रक में अंग्रेजी शराब की 800 पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब की पेटियां कब्जे में ली। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से तस्करी करके अरुणांचल ले जाई जा रही थी।

शराब को ले जाने वाला ट्रक का मालिक पंजाब के फजालिका के गांव अवोहर निवासी गुरुदेव सिंह पुत्र बलवंत सिंह और शराब तस्कर पंजाब के लुधियाना के गांव डुंगरी निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह है। फरार चंडीगढ़ निवासी रिंकू और गुरमीत सिंह हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने फरह पुलिस की टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें